Home / पंचायत और प्रशासन / “देवर की हत्या की साजिश में गोल्ड माफियाओं का हाथ?” गांव खोजा नंगला में जेठानी का आरोप- देवरानी के माफियाओं से गहरे रिश्ते, घर में घुसे नकली एसओजी

“देवर की हत्या की साजिश में गोल्ड माफियाओं का हाथ?” गांव खोजा नंगला में जेठानी का आरोप- देवरानी के माफियाओं से गहरे रिश्ते, घर में घुसे नकली एसओजी

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में स्थित थाना छपार क्षेत्र से एक खोजा नंगला गांव में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव खोजा नंगला की रहने वाली अदीबा नामक महिला ने डीआईजी कार्यालय पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अदीबा का कहना है कि उनके देवर की हत्या की साजिश रची जा रही है, जिसमें उनकी देवरानी का हाथ है। महिला ने देवरानी पर राजस्थान के गोल्ड माफियाओं से संबंध होने और तस्करी में लिप्त होने का भी आरोप लगाया है।

महिला के अनुसार, उनका देवर तीन साल से सऊदी अरब में ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था और एक महीने पहले ही घर लौटा था। उन्होंने बताया कि देवरानी पिछले एक साल से अपने भाई के साथ सहारनपुर में रह रही थी।

आरोप है कि देवरानी और उसका भाई सोने की तस्करी में शामिल हैं। जब परिवार को यह बात पता चली, तो उन्होंने इसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन पैसों के लालच में इस अवैध गतिविधि को जारी रखा गया। इसी वजह से पति-पत्नी में विवाद हुआ और तीन महीने पहले देवरानी अपने मायके चली गई।

महिला ने बताया कि 15 नवंबर की रात, कुछ लोग गाड़ियों में सवार होकर उनके घर आए। उन्होंने खुद को एसओजी और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और जबरन घर में घुसकर तलाशी ली। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट करने और बदसलूकी का आरोप भी लगाया गया। एक महिला को जबरन ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन मोहल्ले के लोगों के हस्तक्षेप के कारण उन्हें छोड़ना पड़ा।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इन लोगों के साथ एक पुलिसकर्मी भी था, जिसने स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया। जब यह मामला थाना छपार पुलिस के पास ले जाया गया, तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की और शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया।

डीआईजी अजय साहनी को शिकायत पत्र देकर महिला ने इस घटना की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। मामला अब पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *