Breaking
Sat. Apr 19th, 2025

शुक्रताल गांव में युवाओं ने हिंसक कर पूर्व प्रधान सोराज सिंह और ग्रामीणों पर फायरिंग कर फैलाई दहशत।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में स्थित नकुड़ थाना क्षेत्र के शुक्रताल गांव में पूर्व प्रधान सहित कई ग्रामीणों पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग से लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी

शनिवार को गांव शुक्रताल निवासी जितेंद्र, विजय कुमार, विनोद, मास्टर सहदीप, आभास, दीपक, प्रवीण, अंकित, नितिन आदि ने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ़ बजे गांव में अपने ननिहाल रहने वाले युवक ने अपने साथी के साथ पूर्व प्रधान सोराज सिंह के घर पर जान से मारने की नीयत से अवैध हथियार से फायरिंग की। जिसमे पूर्व प्रधान व उनका पुत्र जितेंद्र बाल-बाल बच गए।

इसके बाद आरोपियों ने अंकित पुत्र कर्णसिंह के घर के सामने और पूर्व प्रधान विजय कुमार के घर पर भी फायरिंग की। जिसमे रवि व नितिन ने भागकर जान बचाई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरोपी यहां भी नही रुके और आगे चलकर विनोद के चबूतरे पर बैठे लोगों पर भी फायरिग की। गनीमत रही कि फायरिंग की घटना में कोई अनहोनी नहीं हुई। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी आकाश निवासी गांव शुक्रताल व सागर निवासी गांव दरगाहपुर, थाना झिंझाना, शामली के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed